इशिता की शादी में रणबीर बने बाराती..जमकर नाचीं अनुष्का!

शो ये है मोहब्बतें में जल्द ही बजने वाली है रमन इशिता की शादी की शहनाई और इस शादी का हिस्सा बनेगें बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा।

By Goldi

स्टार प्लस के बहुचर्चित शो ये हैं मोहब्बतें में जल्द ही इशिता फिर से दुल्हनिया बनने वाली है। जी हां शो में एक बार फिर से हो रही है शादी वह भी रमन इशिता की और इस शादी में खुद रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जमायेंगें महफ़िल।

दरअसल, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा शो में अपनी आने वाली फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का प्रमोशन करने पहुंचेंगें। जहां दोनों ही सितारे भल्ला-अय्यर परिवार के साथ जमकर मस्ती और डांस करते हुए नजर आयेंगें।

ranbeer-anushka

बता दें, फिल्म ए दिल है मुश्किल 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन,रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा और फवाद खान के साथ ही फिल्म में किंग शाहरुख़ खान भी कैमियो करते हुए नजर आयेंगें।

गौरतलब है कि,शो में रमन इशिता यह शादी अपने बच्चो यानी रूही आदी और पिहू के लिए कर रहें हैं। शो में एक बार फिर से दोनों की शादी को साउथ इंडियन स्टाइल में दिखाया जायेगा। साथ ही शादी में दर्शकों को रमन इशिता की क्यूट नोंक झोक भी देखने को मिलेगी।

जहां शो में दोनों परिवार रमन इशिता की शादी का जश्न मना रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर मिहिका-मिहिर फंस गये हैं एक जबरदस्त मुश्किल में... तो आइये जानते हैं शो के ताजा अपडेट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X