Anupamaa Spoiler : अनुपमा को छोड़कर अनुज कपाड़िया ने श्रुति से कर ली दूसरी शादी ? ऐसी होगी दोनों की मुलाकात

Anupama

Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप सभी को काफी कुछ देखने को मिलेगा । कैसे रेस्टोरेंट का मालिक अनुपमा के काम से खुश होकर उसे अपने यहां वेटर की नौकरी दें देगा। अनुपमा अपने काम को बहुत शिद्दत से इस काम को करेगी। उसी दौरान अनुपमा की मुलाकात श्रुति से होगी जो अनुपमा से काफी अच्छी तरह से बात करेंगी,लेकिन फिर होगा कुछ ऐसा जो देखना बेहद खास होगा ।

क्या होगी अनुज और अनुपमा की मुलाकात ?

आपको बता दें कि श्रुति अनुपमा की कस्टमर है जो अनुपमा से उसका नाम पूछेगी और अनुपमा जैसे ही उसे अपना नाम बताने वाली ही रहेगी तब तक श्रुति के पास अनुज का कॉल आ जाएगा। जिसके बाद श्रुति दौड़कर रेस्टोरेंट बाहर जाएगी और वहां खड़े अनुज को गले लगाएगी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा रेस्टोरेंट से बाहर झांककर देखने की कोशिश करेगी कि श्रुति किसे मिल रही है, लेकिन तभी कोई बीच में आ जाएगा जिसे अनुज कपाड़िया का चेहरा ढक जाएगा और अनुपमा अनुज को नहीं देख पाएगी।

क्या है श्रुति और अनुज कपाड़िया के बीच रिश्ता ?

इस सीरियल में मेकर्स ने श्रुति को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ है। अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि श्रुति और अनुज कपाड़िया के बीच क्या रिश्ता है। श्रुति अनुज की दूसरी वाइफ है या फिर कोई और। वहीं इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में भी दिखाया जाएगा कि अनुज कपाड़िया एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी को मीडिया से कैसे मिलवाएगा। इसके अलावा अनुज अपनी बेटी का नाम छोटी अनु बदलकर कुछ और रख दिया है।

क्या सच में अनुज ने कर ली दूसरी शादी ?

अब इस सीरियल में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अगर सच में अनुज कपाड़िया ने अमेरिका में दूसरी शादी कर ली है,तो ये अनुज के फैंस के लिए काफी शॉकिंग पल होगा । साथ ही इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये भी पता चलेगा कि मेकर्स इंडिया में वनराज शाह की स्टोरी को खत्म कर देंगे या फिर आगे भी जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X