सलमान खान ने गाना गाया तो मेरा गाना कोई नहीं सुनेगा, मीका सिंह ने बताई उस रात की कहानी
'इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग' के साथ म्यूज़िक रियलिटी शोज़ का चेहरा बदलने जा रहा है। धारा से हटकर एक अनोखा फॉर्मेट प्रस्तुत करते हुए ज़ी टीवी दुनिया का पहला म्यूज़िक लीग प्रस्तुत कर चुका है। इस अनोखी म्यूज़िक लीग में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की 6 टीमें एक म्यूज़िकल चैंपियनशिप में मुकाबला करती नजर आएंगी।
इनमें से हर टीम को बॉलीवुड एवं स्पोर्ट्स जगत की जानी-मानी सेलिब्रिटीज़ सपोर्ट करेंगी। इसमें कप्तानों के रूप में टॉप प्लेबैक सिंगर्स होंगे। इनके अलावा हर टीम में एक रियलिटी शो स्टार और एक नई आवाज भी शामिल की जाएगी। इन 6 ज़ोनल टीमों की कप्तानी करने के लिए मीका सिंह, कैलाश खेर, साजिद खान, शान, अंकित तिवारी, जावेद अली, असीस कौर, भूमि त्रिवेदी, आकृति कक्कर, पायल देव, नेहा भसीन और शिल्पा राव को चुना गया है।

हाल ही में इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड के दौरान पंजाब लायन्स के कैप्टन मीका सिंह ने इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग (आईपीएमएल) के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान के बारे में एक दिलचस्प राज खोलकर सभी को चौंका दिया। लोकप्रिय सिंगर ने बताया कि कैसे सुपरस्टार ने उस वक्त उन्हें प्रैंक किया था, जब उन्होंने उनकी फिल्म के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया था और इस वजह से वो सारी रात फिक्र में डूबे रहे थे।
पंजाब लायन्स के कैप्टन मीका सिंह ने बताया, ''सलमान भाई की आदत है कि वो लोगों को किसी भी वक्त फोन कर देते हैं, चाहे रात के 1 बजे हों या फिर सुबह के 4 बजे! एक दिन मुझे भी उनका कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने वही गाना रिकॉर्ड किया है जो मैंने उनकी एक फिल्म के लिए गाया था। उन्होंने मजाक में कहा, 'तेरा तो सॉन्ग गया।'
उसके बाद मैं थोड़ा परेशान हो गया क्योंकि यदि सलमान खान ने गाना गाया तो फिर मेरे गाने को कोई नहीं सुनेगा। इसलिए मैंने अगली सुबह कंपोज़र्स को फोन किया और उनसे इस गाने के बारे में पूछा। उस वक्त मुझे पता चला कि उन्होंने असल में यह गाना नहीं गाया है और वो सिर्फ मस्ती कर रहे थे। बता दें कि इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग जी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications











