स्वरागिनी: जब 'दिलवाले' शाहरुख़ पर भारी पड़ा इनका रोमांस
[टेलीविजन] टीवी की दुनिया में रोमांस किंग की कमी नहीं है,लेकिन अब इसी लिस्ट में जुड़ने जा रहा है एक और नया नाम स्वरा-संस्कार का। जी हां और इनका गेरुआ रोमांस देखने के बाद शायद दर्शक काजोल शाहरुख़ के रोमांस को भी दरकिनार कर दें।
[स्वरागिनी : तो अब आ ही गया सीरियल का हम साथ-साथ Moment!]
बहरहाल शो में चल रहा है, हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहां कविता सभी घरवालों के सामने संस्कार से शादी करने के लिए इनकार करती है, जिसे सुन सभी घर वाले खुश होते हैं तो, वहीं रागिनी काविता को ऐसा करने से मना करती है। कविता रागिनी को कहती है कि प्यार छिनने की चीज नहीं है। जिसे सुन रागिनी एक दम हताश हो जाती है।
[स्वरागिनी:.... अब भूत के सहारे टिकी है शो की TRP]
सीरियल में एक बार फिर से स्वरा से मात खा चुकी रागिनी दुखी है तो वहीं पूरा परिवार स्वरा-संस्कार की सगाई की तैयारियों में व्यस्त है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, संस्कार स्वरा को एक बेहद ही रोमांटिक डेट पर ले जाएगा। जहां दिलवाले स्टाइल में स्वरा-संस्कार का होगा गेरुआ रोमांस।


Click it and Unblock the Notifications











