PICS: ये हैं दिव्यांका के ससुराल वाले.. बिंदास.. क्यूट फैमिली
दिव्यांका और विवेक कल शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में बिल्कुल पारंपरिक ढंग से हुई। शादी में दिव्यांका ने लाल लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विवेक भी क्रीम शेरवानी में गज़ब लग रहे थे।

शादी भोपाल के कान्हा फनसिटी थीम पार्क में हुई। हाल ही में दिव्यांका की तस्वीरें आई थीं जिसमें उनका शादी के बाद का फर्स्ट लुक सामने आया था। ये तस्वीर तब की थी जब दिव्यांका अपने ससुराल के लिए चंड़ीगढ़ रवाना हो रही थी। एयरपोर्ट की उस तस्वीर में दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।
एक-दूजे के हुए दिव्यांका विवेक-भोपाल में लिए सात फेरे...PICS
दिव्यांका की तस्वीरें तो आपने काफी देख लीं लेकिन आपने उनके सुसुराल वालों की तस्वीरें नहीं देखी। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके ससुराल वालों के बारे में और साथ ही उनकी तस्वीरें भी दिखाते हैं। आपको बता दें कि विवेक चंडीगढ़ की एजुकेटेड और कल्चरल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता लॉयर (वकील) जबकि मां हाउसवाइफ हैं। विवेक की छोटी बहन रिया दहिया एमबीए होल्डर हैं।
आपको बता दें कि कल हुई इन दोनों की शादी में सेलेब्स में सिर्फ ये हैं मौहब्बतें की स्टार कास्ट ही शामिल हुई। इसके अलावा विवेक और दिव्यांका की फैमिली और रिश्तेदारों के साथ इनके दोस्त भी शादी में मौजूद रहे।
तस्वीरें..
तस्वीरें..
तस्वीरें..
तस्वीरें..
तस्वीरें..
तस्वीरें..
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications