Bigg Boss 16 में दमदार डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई 'हरियाणा की शकीरा' गोरी नागोरी की एंट्री!

बिग बॉस 16 (Bigg Boss) 16 की धमाकेदार शुरुआत कलर्स (Colors) पर हो चुकी है और एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस रियालिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बिग बॉस खुद इस शो को खेलेंगे। इस वक्त कुछ धमाकेदार वीडियो हरियाणी की शकीरा के सामने आ रहे हैं जो कि बिग बॉस 16 का हिस्सा बन रहीं हैं।
हम बात कर रहे हैं गोरी नागोरी (Gori Nagori) की, जिन्होने एक दमदार परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। उन्होने सलमान खान के साथ काफी मस्ती की और उनके साथ कमर भी हिलाई।
गोरी नागोरी हरियाणा से हैं और उन्होने कहा है कि उनको हरियाणी की शकीरा कहा जाता है। उनकी एनर्जी काफी शानदार लग रही थी और फैंस उनको काफी पसंद करने वाले हैं।
Bigg Boss की बात करें तो फैंस के दिलों पर राज करने वाला ये शो इस बार लोगों को फिर से कैसे एंटरटेन करता है ये तो वक्त बताएगा लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अगर इस शो के इस सीजन की बात करें तो इस बार सर्कस थीम वाले बिग बॉस 16 के घर में चार बेडरूम होने वाले हैं और इसके साथ ही एक 'मौत का कुआं' और जकूज़ी भी है। इस बार कप्तान के लिए अलग से रूम बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
