शादी के 11 साल बाद जुडवां बच्चों का पिता बना ये एक्टर, बोला- अब करने लगा हूं पत्नी की इज्जत...

Karan Vohra Twin: 'इमली' सीरियल से घर-घर में खास पहचान बनाने वाले एक्टर करण वोहरा इन दिनों 'मैं हूं साथ तेरे' शो में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में उन्हें आर्यमन का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में उन्होंने ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान इस शो को करने की वजह बताई और साथ ही पिता बनने की जर्नी को भी साझा किया।
टीवी एक्टर करण वोहरा ने इंटरव्यू के दौरान बताया की शादी के 11 साल बाद दो जुड़वा बच्चों के वह पिता बने। इसके बाद उन्हें बहुत सारी चीजों का एहसास हुआ जो कि पहले बिल्कुल भी नहीं था। एक्टर ने शो पर बात करते हुए कहा कि "मैं इसकी स्टोरी से खुद को कनेक्ट किया। जिसमें रोजाना की लाइफ में मिलने वाले चैलेंज नजर आते हैं और इसीलिए मैं यह रोल करने को तैयार हो गया था।"
करण वोहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि "पिता बनने के बाद मुझे अपने रोल निभाने में काफी आसानी होती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सीरियल में मैं भी एक पिता की भूमिका में हूं। एक्टर ने मेरी जिंदगी को लेकर बात करते हुए कहा कि मेरे बच्चे अभी 10 महीने के हैं और मैं उनके डायपर बदलने भी बहुत अच्छे से सीख लिया है।"
इमली एक्टर करण ने आगे बताया कि "मैं घर पर अपने बच्चों के लिए जो भी करता हूं, उससे मुझे शो में भी काफी मदद मिलती है। सच बताऊं तो पिता बनने के बाद बहुत ही धैर्य आ गया है और मैं शांत भी रहता हूं। शुरू में कुछ दिक्कतें आई, लेकिन फिर कई चीज़ सीखने को भी मिली। बच्चे सोते नहीं है और इसी वजह से मैं भी नहीं सो पाता। लेकिन धीरे-धीरे इन चीजों को आप इंजॉय करने लगते हो।"
करण वोहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि "पिता बनने के बाद मेरी पत्नी बेल के लिए मेरा सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है। मां बनने के बाद मैंने उसको कई तकलीफों से गुजरते हुए देखा और मैं तब भी थोड़ा बहुत सो लेता हूं। लेकिन वह तो पूरी रात जागती रहती है। वो हेल्पलेस है और फिर भी सारी चीजों को बहुत अच्छे से मैनेज कर लेती है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण बोहरा ने बेला बोहरा के साथ साल 2012 में शादी की थी। हालांकि पिछले साल जून में उनकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बेटों का नाम आर्यवीर और अक्षवीर है। बेटों के जन्म के बाद ही एक्टर ने इमली सीरियल को छोड़ दिया था और कम से भी कुछ महीनो के लिए ब्रेक लिया था।


Click it and Unblock the Notifications