Imlie शो फैंस के लिए बुरी खबर, एक्ट्रेस का खतरनाक कार एक्सीडेंट, ट्रक ने कार को बुरी तरह घसीटा !

Imlie Actress Hetal Yadav accident: टीवी के लोकप्रिय शो इमली में हेतल यादव ने शिवानी राणा की भूमिका निभाई। फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि हेतल यादव का एक्सीडेंट हो गया है। रविवार रात को वह शूटिंग से लौट रही थीं। तभी उनके साथ एक भयानक घटना हुई है। रविवार रात को हेतल अपनी शूटिंग पूरी करके कार से घर की तरफ वापसी कर रही थीं। वह अपनी कार को खुद ही ड्राइव कर रही थीं। तभी इस दौरान ट्रक ने पीछे से आकर उनकी कार को बुरी तरह ठोकर मार दी। एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट के बारे में पूरी जानकारी दी है और शेयर किया है कि कैसे वह इस हादसे से बच गई हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मेरा रात 8.45 पर पैकअप हुआ।

ऐसे हुआ पूरा एक्सीडेंट हादसा
मैं फिल्म सिटी से अपने घर के लिए निकली। मैं जैसे ही हाईवे पर पहुंची को एक ट्रक ने मेरी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और धक्का मारते हुए वह किनारे तक मेरी गाड़ी को लेकर गया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस पूरी घटना के दौरान वह काफी डर गई थीं।लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

गिरने वाली थी कार
हेतल यादव ने आगे कहा कि मेरी कार गिरने ही वाली थी। मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने बेटे को फोन किया।मैंने अपने बेटे से कहा कि इस पूरे हादसे की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचाए। इससे मेरी स्पॅाट पर काफी मदद हो जाएगी।

भयानक एक्सीडेंट से कैसे बच गईं हेतल
मैं उस वक्त शॅाक में थी और काफी घबराई हुई थी। आपको बता दें कि इमली एक्ट्रेस हेतल को इतनी बड़ी घटना के बाद कोई भी गंभीर चोट नहीं आयी है। इस भयानक एक्सीडेंट के तूफान का सामना कर वह सुरक्षित बच गई हैं।

शुक्र है कोई चोट नहीं आई- हेतल यादव
एक्ट्रेस ने इस पर कहा है कि शुक्र है कि मुझे चोट नहीं आयी है। लेकिन फिर भी मैं काफी सदमे में हूं। गौरतलब है कि हेतल यादव बीते 25 साल से अभिनय से जुड़ी हुई हैं। वह कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। इमली से पहले वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ज्वाला की भूमिका निभाई थी। जिसे काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications