टीवी की 'इमली' ने मनोरंजन जगत की खोली पोल, कहा- इसके बिना कुछ भी नहीं होगा...

Sumbul Touqeer Khan

Sumbul Touqeer Khan: सुंबुल तौकीर खान टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने इमली सीरियल से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। बेहद कम उम्र में एक्ट्रेस ने एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है और इस समय वह 'काव्या' सीरियल में लीड किरदार निभाते हुए नजर आ रही है। जो कि दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुंबुल तौकीर खान बताती है कि "मैं हर एक अनुभव से सीखने और अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हूं। मैं अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के साथ में अपने काम में भी सुधार करने की भी कोशिश कर रही हूं। यह कौशल मुझे अपने बेहतर परफॉर्मेंस और इंडस्ट्री में अलग-अलग भूमिकाओं और चुनौतियों को पूरा करने में मदद करता है।"

सुंबुल तौकीर खान का तो यह भी मानना है कि इंडस्ट्री में सामाजिक होना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसा करने पर नए कनेक्शन और कांटेक्ट बनते हैं। एक्ट्रेस ने तो यह भी कहा कि इंडस्ट्री में तालमेल बैठाना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि यहां पर चीजें तेजी से बदलती हुई नजर आ जाती है।

सुंबुल तौकीर खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं नए विचारों के साथ आगे बढ़ रही हूं और लगातार अपने कौशल में सुधार करने की कोशिश कर रही हूं। मैं अपने जीवन में अलग रोल और चलेंगे लेना चाहती हूं। मुझे बहुत अच्छे से पता है की असफल होना सफर का एक हिस्सा होता है और मैं उन्हें सीखने और आगे बढ़ाने के अवसरों के तौर पर देखती हूं।"

एक्ट्रेस का मानना है कि सुर्खियों में रहने की बजाय वह अपने काम को और भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करती है। सुंबुल तौकीर खान ने इस पर कहा कि "मैं अच्छा काम और प्रोजेक्ट लेकर अपने लिए एक स्थाई करियर बनाने की कोशिश कर रही हूं। यह सब वास्तविक होने और महत्वाकांक्षी बने रहने के अलावा अपने काम को बोलने देने के बारे में है।"

More from Filmibeat

Read more about: sumbul touqeer khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X