इन हालातों में हुई इमली के पिता की दूसरी शादी, कहा 'मैं भी एक नार्मल फैमिली चाहती हूं'

बिग बॉस 16 में धमाल मचा देने वाली कंटेस्टेंट और टेलीविजन की इमली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों काफी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बता दें कि इन दिनों वह अपने परिवार के साथ पूरा समय गुजार रही हैं। हाल ही में वह अपने पिता तौकीर खान की दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई थी। सभी परिवार वालों ने दूसरी शादी को जमकर एंजॉय किया और एक्ट्रेस ने भी अपनी नई मम्मी का खूब अच्छे से स्वागत किया। लेकिन अब एक इवेंट के वक्त उन्होंने पिता की दूसरी शादी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।
सुम्बुल ने पिता की दूसरी शादी को लेकर कही ये बात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया। वीडियो में सुम्बुल तौकीर खान अपने परिवार और अपनी नई मम्मी को लेकर खुशी जाहिर करती हुई नजर आई। उन्होंने यह भी कहा कि "मेरा परिवार पहले भी हैप्पी था और अब और भी ज्यादा हैप्पी हो गया है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पास में एक नॉर्मल फैमिली है। अब मेरे पास एक छोटी बहन और भी हो गई है और वह बहुत परेशान करती है, लेकिन बहुत प्यारी भी है।"
एक्ट्रेस की ईद रही बेहद खास
इमली फेम एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान के लिए इस साल की एक बहुत ही खास रही। एक्ट्रेस का परिवार इस ईद पर पूरा साथ में नजर आया। यहां तक कि उनकी नई मम्मी भी ईद पर उनके साथ में रही। सुम्बुल ने अपनी नई मम्मी नीलोफर के साथ में इस बार ईद मनाई और वह काफी खुश थी। यहां तक कि एक्ट्रेस के पिता तौकीर खान ने अपनी बेगम नीलोफर की तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि उसमें उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा था।
सुम्बुल ने खरीदा नया घर
इसी के साथ आपको बता दें कि सुम्बुल तौकीर खान ने हाल ही में अपना एक नया घर खरीदा है। घर को लेकर भी एक्ट्रेस ने बताया था कि "मैं बहुत खुश हूं और यह सिर्फ मेरी ही उपलब्धि नहीं है। इसमें मेरी बहन और मेरे पिता का पूरा पूरा हाथ है। इस घर में जहां पर मैं बैठी हूं, मेरी 9 साल की मेहनत के साथ साथ मेरे पिता और मेरे बहन की भी मेहनत है। ये मेरे सपनों में से एक है और मुझे इस बात की भी खुशी है कि हमने इसे पूरा किया।"


Click it and Unblock the Notifications











