इमली फेम करण वोहरा के घर गूंजी जुड़वां बच्चों की किलकारियां, तस्वीरें हो रही वायरल

इमली सीरियल में लीड किरदार निभाने वाले एक्टर करण वोहरा के घर इन दिनों खुशियों का आगमन हुआ है। बता दें कि करण वोहरा की पत्नी बेला वोहरा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बता दें कि इस समय एक्टर दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ मौजूद हैं और बीते कल यानी कि 16 जून 2023 को दोनों बेबी का जन्म हुआ है।
Recommended Video
करण वोहरा के घर आए दो नन्हें मेहमान
करण वोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की और इतना ही नहीं इस बात की पुष्टि की कि उनके घर पर दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आए। उन्होंने इस तस्वीर के साथ में एक कैप्शन भी लिखा कि 'ओम नमः शिवाय के दिन' इतना ही नहीं करण ने एक और तस्वीर को साझा किया, जिसमें टी-शर्ट देखी जा सकती है और उस पर उन्होंने लिखा हुआ है कि ट्विन्स बॉय हुए हैं। शादी के 11 साल के बाद कर्ण और बेला के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है।
कुछ वक्त पहले करण की पत्नी का हुआ था बेबी शावर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण वोहरा ने कुछ वक़्त पहले अपनी पत्नी के बेबी शावर की पार्टी रखी थी। तभी दोनों ने साथ में फोटोशूट भी कराया था। उन्होंने अपने फैंस के साथ में बेबी शावर की तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों में आधा केक पिंक तो वहीं आधा केक ब्लू नजर आया। यहां तक कि 1 हफ्ते पहले करण ने अपनी पत्नी बेला की बेबी बंप के साथ में तस्वीर शेयर की थी और उस पर कैप्शन भी लिखा था कि 'कमिंग सून।' तभी फैंस ने उन्हें एडवांस में बधाई देना भी शुरू कर दिया था।
दीपिका कक्कड़ भी बनने वाली है मां
इसी के साथ आपको बता दें कि टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारे और भी ऐसे सेलेब्स है जो कि इन दिनों माता पिता बनने वाले हैं या फिर बन चुके हैं। हाल ही में गौहर खान भी मां बन चुकी है और इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी प्रेगनेंसी की खबर को साझा किया था। बहुत ही जल्दी वह भी अपने बच्चे को जन्म देंगी और इसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications
