IMDB टॉप 10 वेब सीरीज: 2021 में TVF Aspirants ने किया टॉप, आखिरी नंबर पर रही मुंबई डायरीज़, पढ़िए पूरी लिस्ट
साल 2021 में जहां बेहद कम फिल्में रिलीज़ हुईं वहीं देश ने कोरोना काल में एक नया शब्द सीख लिया है - Binge Watch। और ये शब्द लोगों को इतना पसंद आ चुका है कि अब किसी को भी इस पर अमल करने में हिचकिचाहट नहीं होती है। 2021 में ढेरों OTT प्लेटफॉर्म पर कुछ शानदार वेब सीरीज़ रिलीज़ हुईं।
अब IMDb ने इन वेब सीरीज़ को सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने के आधार पर, वोट्स पर और सबसे ज़्यादा देख गए आंकड़ों के आधार पर रैंक दे दिया है।

इस साल IMDB की टॉप 10 वेब सीरीज़ की लिस्ट में सबसे ऊपर है - TVF Aspirants. इस साल कई हर्षद मेहता स्कैम, क्रिमिनल जस्टिस, बंदिश बैंडिट्स, मिर्ज़ापुर सीज़न 2, गुल्लक सीज़न 2 इस साल की कुछ सबसे ज़्यादा देखी गई सीरीज़ रहीं। लेकिन IMDB की लिस्ट बेहद अलग और खास है।

नंबर 1 - TVF Aspirants
नंबर 1 पर है टीवीएफ की सीरीज़Aspirants। ये कहानी है तीन दोस्तों की जो IAS के कंपिटीशन की तैयारी कर रहे हैं। क्या भारी पड़ता है दोस्ती या फिर कंपिटीशन, यही इस सीरीज़ की धुरी बनता है। युवाओं ने इस सीरीज़ को काफी पसंद किया और इसके गाने भी काफी पॉपुलर रहे।

नंबर 2 - ढिंढोरा
दूसरे नंबर पर रही भुवन बाम की सीरीज़ ढिंढोरा। ये कहानी है एक साधारण से परिवार के असाधारण महत्त्वाकांक्षाओं और सपनों की। इस सीरीज़ में एक परिवार के रोज़मर्रा की ज़िंदगी और सपनों को दिखाया गया है।

द फैमिली मैन
अपने पहले सीज़न की सफलता के बाद द फैमिली मैन अपने दूसरे सीज़न के साथ लौटा और इस सीज़न को भी उतना ही प्यार मिला जितना कि पहले सीज़न को मिला। द फैमिली मैन, अमेज़ॉन प्राईम पर स्ट्रीम हो रही है।

The Last Hour
चौथे नंबर पर रही अमेज़ॉन प्राईम की सीरीज़ The Last Hour। इस सीरीज़ का थ्रिलर लेवेल दर्शकों को बेहद पसंद आया। सीरीज़ में संजय कपूर मुख्य भूमिका में थे।

नंबर पांच - सनफ्लावर
सुनील ग्रोवर की सीरीज़ Sunflower को पांचवा रैंक मिला है। इस सीरीज़ के लिए सुनील ग्रोवर को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला है।

नंबर 6 - कैंडी
वूट पर स्ट्रीम हो रही रिचा चड्ढा - रॉनित रॉय स्टारर कैंडी को छठवां स्थान मिला। ये एक थ्रिलर सीरीज़ थी जहां एक बोर्डिंग स्कूल के बच्चे की रहस्यमयी मौत के बाद शहर की Rave Parties, ड्रग रैकेट सहित कई चीज़ों से परदा उठाते हैं उस स्कूल के टीचर रॉनित रॉय और उनका साथ देती हैं रिचा चड्ढा।

नंबर 7 - रे
नेटफ्लिक्स की Anthalogy Ray सत्यजीत रे की कहानियों को दिया गया एक ट्रिब्यूट थीं। इस सीरीज़ में चार कहानियां थीं और चारों ही आपका दिमाग बुरी तरह उलझाने के लिए काफी थीं।

नंबर 8 - ग्रहण
नंबर 8 पर है हॉटस्टार की सीरीज़ ग्रहण। ये सीरीज़ 1984 के दंगों पर आधारित थी और उन दंगों में शामिल एक परिवार की कहानी थी।

नवंबर स्टोरी नंबर 9
नंबर 9 पर है तमन्ना भाटिया की सीरीज़ नवंबर स्टोरी। इस सीरीज़ ने क्राईम थ्रिलर को एक अलग ही स्तर दिया और यही कारण है कि ये सीरीज़ लोगों को काफी पसंद आई।

मुंबई डायरीज़ 26/11
आखिरी नंबर पर है मोहित रैना - कोंकणा सेन शर्मा स्टारर मुंबई डायरीज़ जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। हालांकि इस सीरीज़ ने एक बार फिर 26/11 की भयानक यादें ताज़ा कर दीं।


Click it and Unblock the Notifications











