अब नेहा धूपिया के सामने नौटंकी करेंगे इमाम सिद्दीकी

By Ajay Mohan

बिग बॉस में सबसे बड़े नौटंकीबाज का खिताब पाने वाले कास्‍ट डायरेक्‍टर इमाम सिद्दीकी अब नेहा धूपिया के सामने नौटंकी करेंगे। मंच का नाम भी नौटंकी ही है, जो 2 फरवरी से कलर्स पर शुरू होने वाला है। इस शो में नेहा के साथ जज की कुर्सियों पर बैठे होंगे तुषार कपूर और जीतेंद्र।

टीवी कॉमेडी शो नौटंकी में देश भर के कॉमेडियन हिस्‍सा ले रहे हैं। हर एपिसोड में अलग-अलग तरह की नौटंकी की जायेगी। इमाम सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिग बॉस में जो देखा, वो तो बहुत कम था और उस कम के लिये उन्‍हें सबसे बड़े नौटंकीबाज का खिताब मिला। आगे-आगे देखिये क्‍या होता है। इमाम ने कहा, "मैंने अपने 30 साल के करियर में लोगों को फेमस किया, अब मेरे खुद के फेम की बारी है। अब इमाम सिद्दीकी खुद के लिये कुछ करेगा।"

इमाम ने कहा, "अब मुझे आगे बढ़ने से शाहरुख, सलमान भी नहीं रोक सकते। अब मैं दुनिया को दिखा दूंगा कि असली इमाम क्‍या चीज है।" इस दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे तुम कहकर बात की तो उन्‍होंने कहा, "एक मीडिया वालों पहले इज्‍जत से बात करना सीखो। जैसे किसी बड़े स्‍टार से सर-सर करके सवाल पूछते हो, वैसे ही मुझसे भी पूछा करो। मैं इज्‍जत के लिये जीता हूं। मेरी इज्जत जो नहीं करता मैं उससे बात करना पसंद नहीं करता।"

खैर इमाम के इन शब्‍दों से आपको इतना तो अंदाजा हो ही गया होगा कि 2 फरवरी से शुरू होने वाली नौटंकी कैसी होगी। खैन मजेदार बात यह है कि नेहा धूपिया भी इस नौटंकी को देखने के लिये खासी उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने टीवी चैनल से बातचीत में कही कि फिल्‍हाल वो अपना सारा समय नौटंकी को ही देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X