राजीव ने इमाम को बकी मां की गाली!

Imam siddique
बिग बॉस के घर में कब क्या होगा ये कोई नहीं कह सकता। घर वालों के बीच गाली गलौज होना तो स्वाभाविक है। हर एक सीजन में किसी ना किसी कंटस्टेंट ने दूसरे को गाली दी और बुरा भला भी कहा। कई बार तो बात मारपीट तक पहुंच गयी। तो फिर भला इस सीजन में कैसे बिग बॉस का घर सुधर सकता था। इस सीजन में भी आखिरकार कंटस्टेंट के बीच गाली गलौज हो ही गयी। साथ ही कुछ ऐसा हुआ कि घर के लोग थोड़ा चौंक भी गये। हुआ कुछ यूं कि इमाम का बिग बॉस ने किडनैप कर लिया और उन्हें घर के ही सीक्रेट रुम में पहुंचा दिया जहां पर उनकी सुख सुविधा की सारी चीजें मौजूद हैं। वहां से इमाम पूरे घर में हो रही बातों का आनंद भी ले सकते हैं।

बिग बॉस 6 में कल यानि 2 जनवरी की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं हुई। पहले तो इमाम और सना के बीच बहस हुई और इमाम द्वारा सना को काफी बुरा भला कहे जाने के दौरान राजीव की एंट्री ने बात को और भी खींच दिया। राजीव ने इमाम को छक्का बोल दिया तो इमाम ने भी राजीव के साथ साथ उनके पिता को भी छक्का बोल दिया। फिर तो राजीव के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सबके सामने नेशनल टीवी पर इमाम को मां की गाली दे डाली। इमाम ये सुनने के बाद इतना गुस्सा हो गये कि उन्होंने राजीव से कहा कि जब तक इमाम से माफी नहीं मांगेंगे तब तक इमाम इस घर को छोड़कर बाहर नहीं जाएंगे।

राजीव ने भी कहा कि वो किस से माफी नहीं मांगेंगे। दूसरी तरफ सपना ने इमाम को समझाते हुए कहा किजबरदस्ती की माफी मांगकर वो क्या करेंगे? तो इमाम ने कहा कि ठीक है वो माफी नहीं मांगेगे। उसके बाद शाम को स्टोर रुम में इमाम को बुलाकर बिग बॉस ने उनका किडनैप करके उन्हें बिग बॉस के घर के ही एक सीक्रेट रुम में पहुंचा दिया। वहां इमाम को एक टीवी और एक हैडफोन दिया गया है जिससे वो घर में हो रही सारी बातें और सुन सकें और देख सकें। अब आज रात के एपिसोड में इमाम वापस घर आएंगे और साथ ही फराह खान भी बिग बॉस के घर में आएंगी। अब किस बात पर लड़ाई होगी ये जानने के लिए देखिये बिग बॉस का सीजन 6 आज रात 9 बजे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X