बिग बॉस 6: इमाम सिद्दीकी इज़ बैक

बिग बॉस के पड़ोसी घर में वापस आने पहले इमाम ने पीटीआई से भी मुलाकात की और साथ ही अपने बुरे बर्ताव के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा "मैं अपने बर्ताव के लिए बहुत शर्मिंदा हूं। मैं खुद पर से कंट्रोल खो बैठा था। मुझे नहीं पता कि उस समय मुझे क्या हो गया था। मैं निगेटिव पब्लिसिटी नहीं पाना चाहता था।"
इमाम सिद्धीकी ने कहा कि वो मानसिक रोगी नहीं हैं और वो ये साबित भी कर सकते हैं। वाइल्ड कार्ड कंटस्टेंट ने साथ ही कहा "मैंने वापस आने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं लोगों को बताना चाहता था कि मैं साइको नहीं हूं। मैं कुछ ज्यादा ही ओर कॉन्फिडेंट था और इसीलिए मेरी इज्जत खराब हो गयी। मैं अब पहले से काफी ज्यादा शांत रहूंगा और अपने दोनों नये पार्टिसिपेंट के साथ अच्छी तरह पेश आउंगा।" इमाम के बाद बिग बॉस में राखी सावंत की एंट्री की भी खबर है। कहा जा रहा है कि राखी आकर बिग बॉस की नयी पड़ोसी बनेंगी और इस मड हाउस में लोगों के लिए और भी मनोरंजक चीजें करेंगी। लेकिन हमें डर सिर्फ इस बात का है कि कहीं ये मड हाउस राखी और इमाम के चलते मैड हाउस ना बन जाए।


Click it and Unblock the Notifications