Pics: इमाम के जाने के बाद बिग बॉस के घर का मौसम
बिग बॉस 6 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए नये मेहमान को लाना बिग बॉस को मंहगा पड़ गया। हम यहां बात कर रहे हैं पिछले ही हफ्तें बिग बॉस के घर में आए इमाम सिद्दीकी की। इमाम सिद्दीकी को कल ही बिग बॉस के घर से आनन फानन में बाहर निकाल दिया गया और इसकी वजह थी इमाम का घर को आग लगा देने की धमकी देना। फिल्हाल इमाम के घर से बाहर जाने के बाद दूसरे दिन बिग बॉस के घर का माहौल काफी हद तक बेहतर दिखा। एक तरह जहां आशका इमाम के इस बर्ताव को लेकर बेहद सहमी हुई थीं वहीं दूसरी तरफ राजीव पॉल करिश्मा कोटक से अपने बुरे बर्ताव को लेकर माफी मांगते दिखे।
इमाम के जाने के बाद आशका ने निरहुवा से कहा कि उन्होंने इससे पहले इमाम की तरह बर्ताव करते किसी भी आदमी को नहीं देखा है। पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया। दूसरी तरफ राजीव ने करिश्मा से अपने बर्ताव को लेकर माफी मांगी और उन्हें गले लगाकर पैच अप किया। निकेतन मदहोक को राजीव के साथ मिलकर विशाल कारवाल के बारे में कुछ पूछताछ करते पाया या और उसी वक्त राजीव ने मिंक ब्रार और करिश्मा पर अपने चिल्लाने की बात को लेकर पछतावा भी जाहिर किया।
दिन के खत्म होने तक राजीव को विशाल के साथ ऊर्वशी ढ़ोलकिया के प्रति उनके बर्ताव के बारे में चर्चा करते देखा गया। राजीव और विशाल एक दूसरे के साथ इस बात पर विवाद कर रहे थे कि विशाल इकलौता ऐसा कंटस्टेंट है जिसने इस टास्क के दौरान ज्यादा काम नहीं किया। टास्क के अंतर्गत सपना ने अपने पिंजरे से भागने की कोशिश की लेकिन डेलनाज ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद ऊर्वशी ने बाड़े में बंद सभी जानवरों को बाड़े के अंदर ही परफॉर्मंस देने को कहा। एक तरफ जहां ऊर्वशी बाड़े के जानवरों का ध्यान रख रही थी वहीं डेलनाज और राजीव मिलकर खान बना रहे थे। और राजीव डेलनाज को कह रहे हैं कि इस बार कैप्टन बनने के लिए डेलनाज ही सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं लेकिन डेलनाज इस बाद को इग्नोर कर देती है। आगे की खबर देखिये इन तस्वीरों के साथ।


Click it and Unblock the Notifications