राजीव ने दी मारने की धमकी और रो पड़े इमाम

Bigg Boss 6
'बिग बॉस 6' में इस बार हिंसा तो नहीं हो रही लेकिन हिंसा की बातें काफी हो रही हैं और इस तरह की बातों के शिकार हो रहे हैं इमाम सिद्दीकी। इमाम इस समय बिग बॉस के घर के सदस्यों के निशाने पर बैठे हैं और कोई भी कभी भी उनपर भड़क उठता है। शुरुआत में तो इमाम सभी घरवालों से काफी हिम्मत के साथ लड़ते रहे लेकिन अब यूं लग रहा है कि इमाम भी खुद को अकेला महसूस करके पीछे हटने लगे हैं। बिग बॉस के घर में सबको रुलाने वाले इमाम कल खुद घर के अंदर रोते हुए नज़र आए और उन्हें चुप कराने पहुंची डेलनाज जिन्हें इमाम ने ये कहकर वापस भेज दिया कि उन्हें अकेला छोड़ दें।

बिग बॉस में हमेशा ऐसा होता है कि सारे घर के सदस्य एक तरफ हो जाते हैं और किसी एक सदस्य को अपना निशाना बना लेते हैं। इस बार वो सदस्य बने हैं इमाम। बिग बॉस ने कल घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें सभी घरवालों को कहा गया कि वो इमाम के खिलाफ अपनी सारी शिकायतों और सारे ईश्यू को सामने रखें और खुलकर बोलें। बिग बॉस ने इमाम से कहा कि वो ग्रार्डन में रखे तीनों बंदरो के साथ बैठ जाएं और सभी घरवालों की शिकायतों का जवाब दें।

इस टास्क की शुरुआत में तो इमाम सभी घरवालों की शिकायतों के बदले में उनसे माफी मांगते रहे लेकिन फिर अचानक ही चुप होकर बैठ गये। राजीव, सपना ने मिलकर इमाम को काफी खरी खोटी सुनाई और उनकी बातें सुनकर काफी निराश और दुखी हो गये। राजीव ने तो इमाम से यहां तक कहा कि अगर अगली बार उन्होंने किसी भी तरह की कोई अश्लील बात कही तो वो सभी के साथ मिलकर इमाम को मारेंगे। घरवालों ने इमाम के पहनावे को लेकर भी काफी कुछ कहा। टास्क के अंत में इमाम को ऊर्वशी ने गले लगाया। बाद में इमाम को घर के कोने में बैठकर रोते हुए देखा गया जब डेलनाज उनके पास जाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश करती हैं तो इमाम ने ये कहकर उन्हे वापस भेज दिया कि वो अकेला रहना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X