अब देखिए 'शादी 3 करोड़ की'

इस तरह की शादियों के प्रसारण के लिए मशहूर इमेजिन चैनल पर तीन करोड़ की एक शादी के प्रसारण की तैयारी चल रही है। चैनल के वरिष्ठ निदेशक निखिल मधोक ने इसे अलग तरह की शादी के प्रसारण की तैयारी की पुष्टि करते हुए कहा, "हमारे अगले कार्यक्रम का नाम 'शादी 3 करोड़ की' है। इसमें एक पंजाबी परिवार को दिखाया जाएगा।"
"उस परिवार की जिन्दगी बदलने वाली है क्योंकि हम उसे तीन करोड़ रुपये देने वाले हैं। इस रकम के जरिए वह अपने घर में एक ऐसी शानदार और शाही शादी का आयोजन करेगी, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।"
सूत्रों का कहना है कि मोना सिंह और अली असगर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। यह चैनल इससे पहले दो स्वयंवर आयोजित कर चुका है। पहले स्वयंवर में राखी सावंत दिखी थीं जबकि दूसरे स्वयंवर में राहुल महाजन थे।
राखी ने तो कनाडा के व्यवसायी इलेश पारुजनवाला के साथ कार्यक्रम खत्म होने के बाद शादी नहीं की लेकिन राहुल ने स्वयंवर के जरिए डिम्पी गांगुली को अपना जीवनसंगिनी बना लिया।


Click it and Unblock the Notifications











