इमेजिन पर बंद हो सकते हैं कई कार्यक्रम

इस बारे में फिलहाल प्रोग्रामिंग हेड सौरभ तिवारी का कहना है कि उन्होंने अभी पूरी तरह से इस बात पर मुहर नहीं लगायी है कि कौन कौन से शो बंद होंगे, लेकिन खबर आ रही है कि कितनी मोहब्बत है का सीक्वेल और परदेस में मिला कोई अपना भी खास टीआरपी न मिल पाने की वजह से बंद होने की कगार पर है।
गौर करें तो पिछले कई महीनों से लगातार नये तरह के प्रयोग करने के बावजूद इमेजिन टीवी कुछ भी कमाल नहीं कर पा रहा है। इसके बावजूद इमेजिन टीवी को यह उम्मीद है कि वह रतन का रिश्ता से टीआरपी जुटा पाने में कामयाब होगा।
हाल ही में इसके शो रक्त संबंध, ज्योति, जैसे शो डिब्बे में बंद हो चुके हैं। ऐसे में यह शोज किस हद तक काम कर पाते हैं यह तो आनेवाले वक्त में ही पता चलेगा। गौरतलब है कि अपने शो जोर का झटका में शाहरुख खान को लाने के बावजूद यह शो हिट न हो सका। शो फ्लॉप रहा और चैनल को घाटे का सौदा करना पड़ा। क्योंकि उन्होंने किंग खान को मोटी रकम दी थी। शो का हिस्सा बनने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











