IIFA 2018: रेखा के ठुमके, वरूण का पागलपन, रणबीर का जादू और सेलफिश वाले सलमान
एक महीना पहले, बॉलीवुड अपना सालाना जश्न मनाने बैंकॉक पहुंचा था जहां आईफा अवार्ड्स 2018 का आयोजन हुआ था। अब इस इवेंट को आज कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया और सितारों से जगमगाती इस शाम का लुत्फ फैन्स ने टीवी पर उठाया। हालांकि अगर आपसे किसी कारण से ये इवेंट छूट गया हो तो हम आपके लिए झलकियां ले आए हैं।
इस इवेंट का चांद रहीं रेखा। रेखा ने 20 साल बाद परफॉर्म किया और आज भी अपनी अदाओं से उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया। रेखा ने अपने ही गानों का मेडले किया जिसमें इन आंखों की मस्ती और सलाम - ए - इश्क जैसे गाने शुमार थे। उनका परफॉर्म करता देख हर कोई बस देखता रह गया।

रेखा के अलावा इस इवेंट पर जिसने चार चांद लगाए वो थे रणबीर कपूर और वरूण धवन। वैसे पूरी शाम शानदार परफॉर्मेंस के नाम रही। कार्तिक आर्यन ने इसकी ओपनिंग की और रणबीर कपूर ने बेहद धमाकेदार क्लोज़िंग। वहीं वरूण धवन जब स्टेज पर आते हैं तो आग लगाने ही आते हैं।
इस साल के लेकिन नॉमिनेशन्स ने सभी को निराश किया था। जैसे कि बेस्ट स्टोरी की कैटेगरी में इस साल, आईफा के पांच नॉमिनेशन भी पूरे नहीं मिल पाए इसलिए उन्होंने तीन में ही कहानी समेट दी है। जबकि इस साल बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु जैसी शानदार कहानियां, बॉलीवुड के पास थीं।
[Winner List: आईफा 2018 - जानिए कौन है इस साल का बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और फिल्म]
जहां, एक तरफ, सलमान से लेकर शाहरूख तक सब इस नॉमिनेशन से दूर थे। वहीं अक्षय कुमार को टॉयलेट एक प्रेम कथा के लिए नॉमिनेशन ज़रूर दिया गया था। क्यों पता नहीं। जबकि आयुष्मान खुराना को दो बेहतरीन फिल्मों के बावजूद इग्नोर कर दिया गया था।
देखिए आईफा के बेस्ट परफॉमेंस की एक झलक -


Click it and Unblock the Notifications












