सलमान की दबंगई कहा बुरा लगे तो मत देखो बिग बॉस..किसने बोला है?
लोगों को लग रहा है कि सलमान खान इस बार पक्षपात कर रहे हैं। शो के कुछ प्रतियोगियों के प्रति उनके दिल में सॉफ्टकार्नर है जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा फेसबुक औऱ ट्विटर पर उनके लिए फूट रहा है। लोगों का कहना है कि सलमान खान जानबूझकर गौहर को निशाना बनाते हैं और तनीशा का पक्ष लेते हैं जो कि गलत है।
जिस पर सलमान खान ने रात पर ट्विट किया है कि ठीक है अगर मेरा काम लोगों को पसंद नहीं आ रहा तो मत देखो आप लोग बिग बॉस, किसने कहा है शो देखने को, अपना चैनल बदल दो या फिर अपना कोई जरूरी काम करो, चुनाव आ रहा है, वोट करो, क्यों बिग बॉस देखकर अपना समय बर्बाद कर रहे हो।
अब देखते हैं कि सलमान खान के इस विचित्र ट्विट के बाद लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं आती है, वैसे इसमें कोई भी शक नहीं कि कलर्स का यह विवादित शो काफी लोकप्रिय है जिसे लोग आलोचना करने के लिए देखते है। फिलहाल शो लगातार हफ्तों में टीआरपी चार्ट में काफी आगे है। देखना दिलचस्प होगा कि अब शो और सलमान को लोग क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
