'अगर वो शादी में आए..' आरती की शादी में शामिल हुए गोविंदा तो ये काम करेंगी कश्मीरा शाह? खुद किया खुलासा

aarti singh kashmera shah govinda

सभी जानते हैं कि गोविंदा अपने भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से खफा है। कुछ साल पहले उन्होने हर तरह के रिश्ते खत्म कर दिए थे। लेकिन इस वक्त उनकी भांजी आरती सिंह की शादी की चर्चा है।

ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या गोविंदा आरती की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचेगा या नहीं? इसको लेकर अब कृष्णा की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का रिएक्शन आया है। ननद की शादी और गोविंदा के आने को लेकर उन्होने जो कुछ भी कहा वो खबरों का हिस्सा है।

इस दौरान कश्मीरा शाह हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रही हैं। उनका कहना था कि वो चाहती हैं कि वो आरती की शादी में आकर आशीर्वाद दें क्योंकि वो हमसे गुस्सा हैं लेकिन आरती से नहीं। कश्मीरा शाह ने उनसे गुजारिश भी है जो कि लोगों को पसंद आई है।

क्या बोलीं कश्मीरा शाह?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कश्मीरा शाह ने कहा, ''वह हमसे गुस्सा हो सकते हैं लेकिन आरती से नहीं। ये शादी आरती की है कृष्णा की नहीं। अगर ये हमारी शादी होती और वो ना आते तो समझ सकते हैं, लेकिन ये शादी आरती की है। आरती उनको अपनी शादी में देखना चाहती है। मै उनसे गुजारिश करती हूं कि वो आरती की शादी में आएं और हमारा गुस्सा उसपर ना निकालें।'' इसके अलावा कश्मीरा ने कहा, ''हम खुले दिल से उनका स्वागत करेंगे क्योंकि परिवार की खुशी का मौका है। मैं उनकी बहू हूं, अपने ससुर जी से मिलकर पैर छुऊंगी और आशीर्वाद लूंगी। परिवार में ये सब होता रहता है लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि हम उनसे प्यार नहीं करते।''

25 अप्रैल को होगी शादी

अब देखने वाली बात होगी कि गोविंदा अपनी भांजी की शादी में जाते हैं या नहीं। 25 अप्रैल को अपने मंगेतर दीपक चौहान के साथ आरती सिंह शादी के बंधन में बंधेगी। अब ऐसे में गोविंदा और उनका परिवार आरती को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच जाता है तो ये काफी शानदार बात होगी।

More from Filmibeat

Read more about: aarti singh kashmera shah govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X