इंतज़ार हुआ खत्म..टीवी पर आज दिखेगी ये 'नागिन'!
आप भी अगर काफी समय से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपका इंतज़ार आज पूरा होने वाला है। सबटीवी के फैन्स ऊपर से इंतज़ार है नए सीरियल का, तो आज वो दिन आ ही गया है। जी हां..हम बात कर रहे हैं सबटीवी पर शुरू होने वाले सीरियल 'इच्छाप्यारी नागिन' की।

एक सीरियल जिसके आते ही बाकी हुए छूमंतर..टूटे सारे टीआरपी रिकॉर्ड...
इच्छा प्यारी नागिन का प्रसारण आज रात 8 बजे से शुरू किया जा रहा है। इस शो में प्रियल गौर, मिश्कत वर्मा और फरीदा दादी प्रमुख भूमिकाएं अदा कर रहे हैं।
इच्छाप्यारी नागिन में दो स्थानों धरती एवं नागिस्तान की जिंदगी और कहानियों को दिखाया जाएगा। इच्छा नाग एवं नागिनों के बारे में व्याप्त अनेक भ्रम को तोड़ने के उद्देश्य धरती पर आई है।
#SABkiIchhapyaariNaagin..नागिन को टक्कर देने आई एक और नागिन!
यह युवा अभिनेत्री आकार बदलने वाले आधुनिक सांप की भूमिका निभायेगी। वह इच्छाधारी नाग एवं नागिनों की अवधारणा को बदलने के लिये पृथ्वी पर आई है।
वह बेहद चुलबुली है और इच्छाधारी नागिनों के विपरीत मददगार प्रवृत्ति की है। धरती पर इच्छा प्रताप परिवार के साथ रहती है, जो पेशे से पहलवान हैं।
धरती पर रहने के दौरान वह सामाजिक जीवन और लोगों के संघर्ष, संस्कृति, नियमों और समाज के कायदों को समझती है। वह समझती है कैसे कुछ गुण समृद्ध हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों के शांतिपूर्वक अस्तित्व के लिए महत्वहीन हैं।
'इच्छाप्यारी नागिन' इच्छा के सफर की एक दिलचस्प लेकिन कारामाती कहानी है। इसमें दर्शक हास्य, रोमांस, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर सफर का आनंद उठाएंगे।
अब देखना यह है कि किस तरह यह शो कलर्स के शो को 'नागिन' को टक्कर देता है, या फिर वह अपने हास्य अंदाज़ में सबका मनोरंजन करने में कामयाब होता है।


Click it and Unblock the Notifications





