'उतरन' में इच्छा की मौत निरंतर प्रक्रिया है : वैशाली
टेलीविजन धारावाहिक 'उतरन' की एक मुख्य पात्र इच्छा की शो में मौत हो गई है। इसी शो में इच्छा की मां का किरदार निभाने वाली वैशाली ठक्कर का कहना है कि शो में इस तरह की घटना होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को इच्छा की कमी नहीं खलेगी। उसकी बेटी मीठी उसकी जगह ले लेगी।
शो के एक सेट पर वैशाली ने कहा, "इच्छा इस शो की बहुत ही मजबूत पात्र है, लेकिन अगर हम धारावाहिक की बात करें, तो जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे वैसे पात्र भी आगे बढ़ते हैं। यह एक निरंतर विकास प्रक्रिया है।"
इस धारावाहिक में इच्छा की भूमिका निभाने वाली टीना दत्त दोहरी भूमिका अदा कर रही हैं। वह इच्छा की बेटी मीठी की भूमिका भी निभा रही हैं। एक दिसंबर, 2008 से शुरू हुए धारावाहिक 'उतरन' ने अपने 1100 एपिसोड पूरे किए हैं।

इस धारावाहिक में वीर की भूमिका विकास भल्ला निभा रहे हैं और रघुवेंद्र प्रताप राठौड़ के किरदार में गौरव चोपड़ा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











