..................... Iam not yet prepared for movies says Adaa Khan - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के कई ऑफर्स ठुकरा चुकी है ये टीवी एक्‍ट्रेस!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न सितारों का बॉलीवुड में डेब्यू करना एक सपना सा होता है। बॉलीवुड में ऐसे कितने कलाकार हैं जिन्होंने शुरुआत छोटे पर्दे से की, और आज वो बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। ऐसे और भी कई टीवी कलाकार हैं जो अपनी किस्मत बॉलीवुड में आज़माने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Adaa Khan

टेलिवीज़न की संस्कारी 'मां' बनीं Hot Babe...तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे!

लेकिन एक ऐसी कलाकार हैं जो अभी बॉलीवुड में आने से कतरा रही हैं। उनका नाम है अदा खान। जी हां..नागिन की अदा। अदा खान का कहना है कि उनके पास फिल्मों के कई प्रस्ताव आए थे, लेकिन वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

अदा ने कहा, कि मुझे कई फिल्मों के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी मैं इतने बड़े फिल्म जगत में प्रवेश के लिए तैयार नहीं हूं। जब भी मैं इसके लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर लूंगी, निश्चित तौर पर उसमें भी काम करूंगी।

अदा ने कहा कि फिल्मों के प्रस्ताव को न कहना केवल किरदारों से जुड़ी बात नहीं है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं। मैं उन फिल्मों का नाम नहीं लूंगी, जिनके मुझे प्रस्ताव मिले हैं। ऐसा करना गलत होगा।

अदा का कहना है कि 'नागिन' धारावाहिक उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हुआ है। उन्होंने कहा, "मैं सच में ऐसा मानती हूं कि 'नागिन' मेरे करियर का एक नया मोड़ है. इसने मुझे काफी सफलता दिलाई है। मुझे इसमें कई भूमिकाओं में काम करने का अवसर मिला।

बिकिनी के बाद इस अंदाज़ में निया शर्मा..जिसने भी देखा देखता रह गया!

इसमें सकारात्मक किरदार से शुरुआत की थी, जिसके बाद मेरी भूमिका एक खलनायिका की हो गई। अदा ने कहा कि वह एक कलाकार होने के नाते इस धारावाहिक में अपने किरदार से संतुष्ट हैं।

उन्हें खलनायिका की भूमिका निभाते हुए भी प्रशंसकों से वहीं, प्यार और समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि अदा पिया बसंती रे' और 'अमृत मंथन' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X