'मैं मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी, मैं भगवत गीता पढ़ती हूं...' उर्फी जावेद के बयान ने मचाया बवाल

Uorfi Javed

I will not marry Muslim man-Uorfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और फैशन आइकन उर्फी जावेद अपने खास अंदाज और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद के स्टाइलिश आउटफिट्स के आने का इंतजार तो हर कोई करता है। बता दें कि उर्फी जावेद अपने आउटफिट्स की वजह से जमकर ट्रोल भी की जाती हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद अपने बेबाक बयानों की वजह से भी हेडलाइन्स में आ जाती हैं।

आपको बता दें कि उर्फी जावेद एक कंजरवेटिव मुस्लिम परिवार से हैं और उन्होंने यहां तक आने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया था। कई सीरियल का हिस्सा होने के बाद उन्हें पॉपुलेरिटी बिग बॉस से मिली थी। पॉपुलेरिटी मिलने के बाद उनके कपड़ों के साथ ही बयान खास चर्चाओं में आए। पिछली बार उर्फी ने कहा था कि वह ना तो मुस्लिन धर्म को मानती हैं और ना ही वह ना ही इसे फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं वह किसी मुस्लिम लड़के से शादी भी नहीं करेंगी।

उर्फी जावेद ने अपने बयान में कहा था कि- मैं एक मुस्लिम लड़की हूं, लेकिन हेट करने वाले और मेरे पोस्ट पर नफरत भरे कमेंट्स करने वाले मुस्लिम ही हैं। क्योंकि उनके लगता है कि मैं इस्लाम की छवि बिगाड़ रही हूं। मुस्लिम पुरुषों को लगता है कि महिलाओं को एक सीमित दायरे के अंदर ही रहना चाहिए।

इतना ही नहीं उर्फी जावेद आगे कहती हैं कि यही वजह है कि मैं इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूं। क्योंकि मुझे ट्रोल ही इसलिए किया जाता है कि क्योंकि मैं उनके धर्म के दायरे में नहीं चल रही हूं।

उर्फी ने आगे कहा कि यही वजह है कि मैं मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करना चाहती हूं क्योंकि वह अपनी सोच के हिसाब से महिलाओं को कंट्रोल करते हैं। उर्फी बताती हैं कि उनके पिता भी ऐसे ही थे उन्होंने मुझे बहन और मां को छोड़ दिया था जब हम छोटे थे। उर्फी ने कहा कि उनकी मां बहुत धार्मिक हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी हम पर धर्म नहीं थोपा मेरे भाई बहन इस्लाम मानते हैं, लेकिन मैं नहीं। उर्फी यह भी कहती हैं कि वह भगवत गीता पढ़ रही है। वह हिंदू धर्म के बारे में और भी जानना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: uorfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X