अपना 'स्तर' गिराने में यकीन नहीं: शाहरुख

दें सिनेमा पर आपना मत- कौन रहा हिट, कौन फ्लॉप?
शाहरुख इमेजिन टीवी के शो 'जोर का झटका' में दिखाई पड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरा शो उस स्तर पर गिरे जहां लोग शर्मिदा महसूस करें। मैं सिर्फ टीआरपी के लिए अपने शो में न तो लोगों को किसी प्रकार का दुर्व्यवहार करने दूंगा और न खुद ही ऐसा करूंगा।"
शाहरुख इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' (2007) और 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' (2008) जैसे रिएलिटी कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं। पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो टीवी कार्यक्रमों 'बिग बॉस' और 'राखी का इंसाफ' को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें उनका प्रसारण समय बदलने का निर्देश दिया था।
इन कार्यक्रमों में अश्लील सामग्री परोसने और अपशब्दों के इस्तेमाल की शिकायतें आ रही थीं। शाहरुख का नया शो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कार्यक्रम 'वाइपआउट' का भारतीय संस्करण है। टेलीविजन पर प्रतियोगिता के विषय में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, "मेरी प्रतियोगिता खुद मुझसे है न कि किसी और हस्ती से। "'जोर का झटका' का प्रसारण अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











