Bigg Boss 8: शो में Positivity लाने का दावा कर रही है ये एक्ट्रेस
रियलिटी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' में बतौर चैलेंजर दाखिल हुईं एक्ट्रेस सना खान का कहना है कि वह शो के षड्यंत्र भरे माहौल में एक ताजगी और सकारात्मकता लाएंगी। जी हां, कभी बिग बॉस कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी सना ने इस बयान के साथ हल्ला बोल में एंट्री मारी है। सना खान पहले 'बिग बॉस 6' में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

सना शनिवार रात 'बिग बॉस हल्ला बोल' में दाखिल हुए पांच चैलेंजरों में से एक हैं। शो की यह नई सीरीज रविवार को प्रसारित हुई, जिसे फराह खान होस्ट कर रही हैं। सना ने 'बिग बॉस हाउस' में एंट्री से पहले शो को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बताया।
सना ने कहा कि, 'बिग बॉस' हाउस में मौजूद और उसके अंदर जाने वाले सभी कंटेस्टेंट विवादास्पद और थोड़े सेल्फिश भी हैं। उन्होंने कहा कि, मेरे खयाल से शो को मुझ जैसे सकारात्मक और चुलबुले शख्स की भी जरूरत है। 'बिग बॉस' हाउस के प्रतिभागी कहीं न कहीं एक जैसे हैं और अगर उनसे तुलना की जाए, तो मैं सबसे ज्यादा अलग शख्सियत हूं।"
सना ने कहा, "मेरे खयाल से मैं इस सीजन के लिए एक अलग जायका बनूंगी। मैं स्टाइल, कॉस्ट्यूम, हाई हील, हंसी और सकारात्मकता लाऊंगी।" आपको बता दें, पूर्व प्रतिभागियों में सना के अलावा राहुल महाजन, संभावना सेठ, महक चहल और एजाज खान भी 'बिग बॉस हल्ला बोल' में गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications