बिग बॉस 7 से आउट रजत आज खोलेंगे प्रतियोगियों के राज

I will be back said Rajat Rawail after evicted from the
कलर्स के सबसे विवादित लोकप्रिय शो बिग बॉस सीजन 7 से दूसरे सदस्य बाहर हो गये हैं औऱ उस सदस्य का नाम है रजत रवैल। लेकिन शो से आउट हुए रजत ने कहा कि वह अपनी हेल्थ समस्याओं की वजह से बाहर आये हैं। जन्नत के सदस्य रजत ने पहले भी हाउस के कैप्टन तनीषा से अपने को बाहर करने की बात कही थी।

रजत का कहना था कि वह अपनी बेटी को बहुत मिस कर रहे हैं। हाउस से निकलने के बाद मैं सबसे पहले मनोवैज्ञानिक और डॉक्टरों से मिलूंगा ताकि मैं अपनी समस्याओं से निजात पा सकूं। फिलहाल यह बातें तो उन्होंने शो से आउट होने के बाद कही थी लेकिन असली राज तो वह आज खोलेंगे जब वह सलमान खान से मिलेंगे।

वैसे आपको बता दें कि तनीषा मुखर्जी एक बार फिर से हाउस की कैप्टन हो गयी है। फिलहाल रजत ने कहा कि मैं शो में इस मिशन के साथ आया था कि सबको हंसाऊंगा और अच्छी शारीरिक बनावट हासिल कर सकूं लेकिन मेरी गिरती सेहत ने ऐसा करने नहीं दिया। हालांकि रजत मे दावा किया है कि वह शो में दोबारा से वापस आ जायेंगे।

वहीं शो में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच चटपटी खिचड़ी पक रही है तो वहीं काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा बैनर्जी की नाटकियता भी जारी है। अरमान कोहली, अनीता आडवाणी और वैंडी भी अपने हिसाब से शो में रंग भरने में जुटे हुए हैं। खैर बिग बॉस हाउस के अंदर और क्या-क्या होने वाला है इसको जानने के लिए देखते रहिए कलर्स पर रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 7.. सलमान के साथ-सात।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X