'शाहरुख की नाक में खुद मरहम लगाऊंगी'- राखी सावंत का ये वीडियो हो रहा है वायरल!

rakhi sawant, shahrukh khan

शाहरुख खान को लेकर खबर आई थी कि उनका एक्सीडेंट हुआ है और कुछ चोट उनको लग गई है। इसके बाद फैंस काफी घबरा गए थे और उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। अब शाहरुख खान के बारे में राखी सावंत को पता चला है तो उन्होने पैपराजी के सामने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। शाहरुख खान को लेकर उन्होने कहा कि वो खुद उनको मरहम लगाएंगी। इस वीडियो की बात करें तो राखी पूछती हैं, शाहरुख खान को चोट लग गई? पैपराजी की तरफ से आवाज आती है कि 'उनके नाक की सर्जरी हुई है।

आज मुंबई आ रहे हैं।' राखी सावंत कहती हैं, ''शाहरुख खान, आई लव यू, किंग खान। उनके पास बहुत अच्छे अच्छे डॉक्टर्स हैं, वो ठीक कर देंगे। अगर फिर भी ठीक ना हुए तो मैं खुद उनके नाक पर मरहम लगाऊंगी।

सबकुछ ठीक हो जाएगा।'' अब उनका ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए नित नए वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं राखी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं।

इसके साथ ही राखी अपने अफेयर्स और रिलेशनशिप को लेकर भी टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: rakhi sawant shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X