शिल्पा बिना अधूरा-अधूरा था बिग बॉस में: अपूर्वा अग्निहोत्री
अपूर्व अग्निहोत्री का मानना है कि उन्हें घर में काफी मजा आया लेकिन पत्नी शिल्पा के बाहर होने के बाद उन्हें कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'क्योंकि. सास भी कभी बहू थी' जैसे शो के जाने-पहचाने चेहरे अपूर्व व शिल्पा ने 'बिग बॉस' के घर में साथ में प्रवेश किया था। शिल्पा के बिना मुझे वहां रहना अर्थहीन लगने लगा था।"
उन्होंने कहा, "जब तक शिल्पा वहां थीं, मैं खुश था लेकिन उनके निकलने के बाद मेरे लिए चीजें कठिन हो गईं। मैं खुद को असहज महसूस करने लगा था।"'बिग बॉस' के अपने अनुभव याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह आजीवन साथ रहने वाला अनुभव है। जो ना पहले मिला और ना कभी दोबारा मिलेगा।"
उन्होंने कहा, "शिल्पा को एंडी बहुत पसंद हैं। वे हमेशा के लिए दोस्त बन गए हैं।" यह सवाल पूछे जाने पर कि फिलहाल क्या योजनाएं हैं? अपूर्वा ने कहा, "हां, मैं और शिल्पा छुट्टियों पर जाएंगे। कब, कहां, कैसे..यह उसे तय करने दूंगा। यह निर्णय हमेशा उसे ही लेने देता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
