अपने इशारों पर विद्या को नचाना चाहती हैं सरोज

पढ़े : सरोज ख़ान का ब्रॉडवे म्यूज़िकल
डांस रिएलिटी शो 'नचले वे विद सरोज खान' के पहले भाग की सफलता के बाद वह एक बार फिर इसके दूसरे भाग के लिए छोटे पर्दे से जुड़ रही हैं। इस बार शो में नृत्य निर्देशक टेरेंस लुइस भी उनके साथी होंगे। शो में दोनों ही नृत्य निर्देशक टेलीविजन की लोकप्रिय हस्तियों को नृत्य सिखाएंगे।
इन हस्तियों में नेहा मर्डा, नमन शॉ, शालीन भनोट, जय भानुशाली सहित अन्य कलाकार होंगे। प्रत्येक सप्ताह ये हस्तियां एक-दूसरे से प्रतियोगिता करेंगी और अंत में ग्रांड फिनाले होगा। 'नचले वे विद सरोज खान एंड टेरेंस' नाम से इमेजिन टीवी पर 25 अक्टूबर से प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक इसका प्रसारण होगा।
टीवी नचले वे विद सरोज खान एंड टेरेंस रियलिटी शो विद्या बालन सरोज खान nach le with saroj khan and tarence reality show saroj khan tv vidya balan


Click it and Unblock the Notifications