बुद्ध के रूप में हमेशा याद किया जाऊं : हिमांशु

हिमांशु ने आईएएनएस को बताया, "मैं दो साल पहले 2011 में मुंबई आया था। मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। यह सच है कि मुंबई मेरे सपनों का शहर हैं लेकिन छह महीने पहले 'बुद्धा' के ऑडिशन के बाद मुंबई ने मेरे सपनों को सच करना शुरू किया है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया और अंतत: मुझे चुन लिया गया। मेरा सपना सच हो गया। मैं चाहता हूं कि शो के बाद भी लोग मुझे पर्दे के बुद्ध के रूप में याद रखें।"
पहला चयन होने के बाद 24 वर्षीय हिमांशु ने घर पर इसके लिए काम करना शुरू किया।
वह कहते हैं, "मैंने ध्यान करना, बुद्ध के बारे में किताबें और उपदेश पढ़ना शुरू किया। उसके बाद एक दिन मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया और मेरा चयन हो गया। यह मेरे सपने का सच होना था। मुझे लगा कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर सकता हूं।"
उद्योगपति बी.के.मोदी के निर्माण में बना 'बुद्ध' जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











