राजीव बनेंगे फिल्म निर्देशक

यही वजह रही कि वह पिछले कुछ दिनों से इस इंडस्ट्री से गायब हो गये थे। लेकिन अब वह एक बार फिर से कमबैक कर रहे हैं। सीरियल सच का सामना से। साथ ही उनके पास कई फिल्मों के भी ऑफर है। लेकिन राजीव की खुद की इच्छा है कि वह एक फिल्म निर्देशित करना चाहते हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने जब भी शूटिंग में भाग लिया है वह निर्देशन सीखने की भी पूरी कोशिशों में जुटे रहते हैं।
यही वजह है कि उनका इस ओर झुकाव होता गया। उनके दिमाग में हमेशा कोई न कोई नयी कहानियां तैरती रहती है, और उनकी बेहद इच्छा है कि उन कहानियों पर फिल्मों का निर्माण करे। गौरतलब है कि वे अनुराग कश्यप की फिल्म शैतान में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी पत्नी का बहुत महत्व है। यही वजह है कि उन्होंने दो सालों तक काम नहीं किया,सिर्फ एक दूसरे के साथ वक्त गुजारा।


Click it and Unblock the Notifications











