सोचा बीच में ही छोड़ दूं झलक दिखला जा: दृष्टि धामी
टीवी के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो 'झलक दिखाला जा के सीजन 6' की विनर बनीं हैं कलर्स की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला यानी दृष्टि धामी। दृष्टि और उनके कोरियोग्राफर सलमान ने पूरे शो में ऐसा धमाल मचाया जिसके चलते आज विनर का खिताब औऱ पचास लाख रूपये के मालिक दोनों बन पाये हैं। खिताब जीतने के बाद जहां दृष्टि ने सभी का धन्यवाद अदा किया वहीं दूसरी ओर उन्होंने बड़ी चौंकाने वाली बात भी कही।
दृष्टि धामी कहती हैं कि एक क्षण ऐसा आया था जब उन्होंने इस कार्यक्रम को छोड़ देने की बात सोची थी। उसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि दृष्टि इस शो के साथ डेली सोप 'मधुबाला : एक इश्क एक जुनून' भी कर रही थी। जिसकी वजह से उनके पास बिल्कुल भी समय नहीं बचता था। एक समय आया था जब मुझे कम नंबर मिलने लगे। मैं अपनी प्रस्तुतियां में जिस तरह की ऊर्जा लगाने का प्रयास कर रही थी, उसके नतीजे नहीं मिल रहे थे।"
इसलिए एक बार मेरे मन में आया कि मैं झलक... बीच में ही छोड़ दूं। उन्होंने यह बात अपने कोरियोग्राफर सलमान को भी बतायी थी जिसे सुनने के बाद वह भी हताश हो गये थे। लेकिन फिर मेरे दिमाग में आया कि यह तो मेरी हार है और दृष्टि हार मानने वालों में से तो नहीं है उसके बाद मैंने थकान होने के बावजूद डबल मेहनत की और नतीजा आपके सामने हैं।
अपनी जीती रकम के बारे में अभी कोई फैसला ना लेने वाली दृष्टि कहती हैं फिलहाल तो वह मधुबाला... में काफी बिजी है और किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेने का नहीं सोच रही हैं।
आगे की खबर पढ़े स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications