तांडव की शूटिंग के दौरान अपने कॉलेज के पुराने अच्छे दिनों को दोबारा जी लियाः मोहम्मद जीशान अयूब
कुछ ही दिनों पहले अमेज़न ओरिजनल सीरिज 'तांडव' का टीजर रिलीज किया गया है। अपने कंटेंट और शानदार स्टारकास्ट की वजह से पहली झलक के साथ यह सीरिज चर्चा में आ चुकी है। तांडव में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब ने शो को लेकर कई बातें कीं। एक इंटरव्यू में जीशान ने कहा कि शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।
जीशान अयूब स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार के किरदार निभाने और अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिये जाने जाते हैं। वे अमेज़न प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होने जा रही 'तांडव' के लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "तांडव के साथ मैंने अपने कॉलेज के दिनों को दोबारा जिया। हमने उसी कॉलेज और होस्टल में कई कॉलेज सीक्वेंसेस शूट किये, जहां मैं पढ़ता था (दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैम्पस)। कॉलेज के दिनों पर आगे की जिन्दगी टिकी होती है और उन्हें आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। आप कॉलेज कैम्पस में दोस्तों के साथ सारी चिंताओं और परेशानियों से मुक्त होकर बहुत सारा समय बिताते हैं, आप केवल मस्ती करते हैं और आपको पता नहीं होता है कि इस दौरान कितनी यादें बन रही हैं। और तांडव ने मेरे लिये यही किया। इसने मुझे बीते दिनों की यादों से भर दिया, जिनसे मेरी भावनाएं जुड़ी हैं।
mohammed zeeshan ayyub tandav saif ali khan amazon prime मोहम्मद जीशान अयूब तांडव सैफ अली खान अमेज़न प्राइम


Click it and Unblock the Notifications