सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं 'झलक..' जीत जाऊंगा: आशीष शर्मा

एक बार फिर से एक सेलिब्रेटी ने साबित कर दिया कि किसी चीज को आप शिद्दत से चाहें तो वो चीज आपको हर हाल में मिल कर रहेगी। टीवी अभिनेता आशीष शर्मा ने भी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से साबित कर दिया कि अगर आपके मन में किसी चीज को वाकई में जीतने की ललक है तो आपको वो चीज हर हाल में मिल कर रहेगी।

आशीष को उनके टेलीविजन धारावाहिक 'रंगरसिया' के लिए जाना जाता है

आशीष ने शनिवार को कलर्स के मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' का फाइनल जीत लिया। ट्राफी जीतने के बाद आशीष ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो जीत जायेंगे। उन्हें लगता था कि वो एक-दो एपीसोड के बाद ही शो से आउट हो जायेंगे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिसके बाद ही आज मेरे हाथ में झलक.. की ट्राफी है, वाकई में यह एक लाजवाब अहसास है।"

Must Click: झलक दिखला जा फाइनल की तस्वीरें

आपको बता दें कि 'झलक..' की फाइनल कड़ी शनिवार रात कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ। फाइनल में आशीष का मुकाबला मौनी रॉय, शक्ति मोहन और करण टैकर से था।

आशीष ने कहा, "मौनी और करण लाजवाब थे। वे मेरे निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। यहां तक कि शक्ति जबर्दस्त थीं। मैंने उनकी जैसी नृत्यांगना नहीं देखी। आशीष ने कहा, "मैं अपनी जीत का श्रेय अपनी नृत्य-निर्देशिका शम्पा सोंथालिया को देता हूं। 'झलक दिखला जा 7' के विजेता के रूप में आशीष को 30 लाख रुपये और महिंद्रा एक्सयूवी कार दी गई।

आईये डालते हैं झलक के मंच पर आशीष शर्मा की अब तक की जर्नी पर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X