'मैने वन नाइट स्टैंड की तरह..' कुमार सानू से अपने रिलेशनशिप को लेकर ये क्या बोल गईं कुनिका सदानंद? शॉकिंग..

Kunickaa Sadanand

Kunickaa Sadanand on One Night Stand- कुनिका सदानंद इस वक्त बिग बॉस 19 के घर में हैं और उनको पसंद किया जा रहा है। कुनिका लगातार अपनी दमदार पर्सनैलिटी दिखा रही हैं। तमाम आरोपों के बाद भी वो खड़ी हैं और तानाकशी के बाद भी डाउन नहीं हुई हैं।

इस वीकेंड के वार में पता चला था कि कुनिका का सफर कितना मुश्किल रहा है और उनको फरहाना की तरफ से फ्लॉप एक्ट्रेस भी कहा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुनिका सदानंद अपने दौर में काफी सुंदर थीं और उनका अफेयर उस वक्त के सुपरस्टार सिंगर कुमार सानू के साथ था।

जी हां, ये सच है और अक्सर कुनिका उनको लेकर बातें भी करते रहते हैं। कुनिका ने वन नाइट स्टैंड को लेकर कुछ कहा है जो कि आपको हैरान कर देगा। इस दौरान वो अपने और कुमार सानू के रिलेशनशिप को लेकर बात कर रही थीं।

वन नाइट स्टैंड की तरह नहीं देखा...

कुनिका का ये वीडियो काफी पुराना है और इस दौरान वो एक इंटरव्यू के दौरान बात कर रहीं थीं। उन्होने बताया कि, ''मैने कभी कोई रिलेशनशिप वन नाइट स्टैंड या फिलिंग की तरह से नहीं देखा। मेरे जितने भी लाइफ में रिलेशनशिप हुए हैं मैं हमेशा उसमें अपना फ्यूचर देखती हूं और मैं ड्रीम करता हूं। मुझे ये वन नाइट स्टैंड, फ्रेंड्स विथ बेनिफिट्स और ये सिचुएशनशिप वो सब मुझे नहीं समझ आता है। क्योंकि आप उसमे अपने आपको झोंक रहे हैं। मैं अपनी बॉडी को, अपने मन और अपने दिल को इतना रिस्पेक्ट करती हूं कि मैं उसका इस तरह से मिसयूज नहीं कर सकती।''

कुमार सानू को लेकर उन्होने कहा, ''दुखद था कि नहीं चला, लेकिन जितने दिन भी वो रिश्ता था वो अच्छी अच्छी यादें देकर गया। उन यादों के सहारे मैं जी सकती हूं। शादी के बाद उनको लगा होगा कि ये लड़की मुझे दोबारा चाहिए। हो सकता है उन्होने आखिरी मौका दिया हो। लेकिन उसके एक साल के बाद उन्होने शादी कर ली थी।''

कुनिका सदानंद फिलहाल बिग बॉस को लेकर खबरों में है और हाल ही में उनका बेटा भी बिग बॉस में उनसे बात करने के लिए आया था। बता दें कि वो खुद एक विनर के तौर पर देखती हैं। समय बताएगा कि वो कहां तक सर्वाइव कर पाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X