परवाह नहीं कि लोग मुझे घमंडी कहते हैं: करीना कपूर

आमतौर पर बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री करीना कपूर को लोग मूडी, घमंडी कहा जाता है, यह सवाल पूछे जाने पर करीना ने कहा कि उन्हें इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि वहां बॉलीवुड में दोस्त बनाने के लिए नहीं आई हैं। करीना के बारे में यह खुलासा उनके भाई रणबीर कपूर ने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करन' में किया, जिस पर करीना न अपने बारे में यह बातें कहीं। करीना और रणबीर कपूर करन जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करन' में साथ पहुंचे थे।

इस दौरान करीना ने रणबीर की तथाकथित प्रेमिका कैटरीना कैफ के बारे में भी बहुत कुछ कहा, करीना ने कहा कि वह एक बार वह बेरूत में कैटरीना संग फिल्म की शूटिंग कर रहे उनके पति सैफ अली खान से मिलने गई थीं। उस शाम सैफ सोने चले गए क्योंकि उनकी तबीयत नासाज थी इसलिए वह कैटरीना संग कॉफी पीने चली गईं। यहां तक कि दो से तीन घंटे साथ बिताए।

कथित तौर पर कैटरीना को डेट कर रहे रणबीर ने इस पर बात काटी और कहा, "इसके अलावा आपने अपनी सहयोगी अभिनेत्रियों से दोस्ती नहीं की?..यह उन सबसे नफरत करती हैं।"

जिस पर करीना ने प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया, "पहली बात, मैं यहां दोस्त बनाने के लिए नहीं हूं। दूसरी बात, मैं यहां काम करने के लिए हूं। तीसरी बात, मेरे पहले ही बहुत दोस्त हैं इसलिए और दोस्त नहीं चाहती।" 'कॉफी विद करन' की यह कड़ी रविवार रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड चैनल पर प्रसारित होगा।

इन सब क अलावा करीना ने कैटरीना कैफ के बारे में और भी बहुत खुलासे किये हैं अगर आपको जानना है वो सारे खुलासे तो देखना ना भूले आज रात नौ बजे स्टार वर्ल्ड पर'कॉफी

विद करन'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X