'हेडली' के कारण मिला 'बिग बॉस' : राहुल भट्ट

अट्ठाईस वर्षीय राहुल मानते हैं कि इस शो से उन्हें अपनी छवि सुधारने का एक मौका मिला है। उन्होंने कहा, "मैं मेरे कंधो पर बैठे हुए दो बंदरों हेडली और महेश भट्ट के कारण इस शो में हूं।
मुझे हमेशा महेश भट्ट के बेटे के रूप में पहचाना जाता है या फिर हेडली को जानने वाले व्यक्ति के रूप में मेरी पहचान है। लोगों को यह अवश्य जानना चाहिए कि मैं वास्तव में क्या हूं। मीडिया द्वारा मुझे एक आतंकवादी के रूप में पेश करने के बाद से मुझे लगता है कि यह शो मेरी छवि सुधारने का एक बेहतरीन मंच है।"
राहुल हेडली से सम्बंध के चलते जांच के घेरे में आ गए थे। हेडली व्यायाम के लिए उसी जिम में जाता था, जहां राहुल ट्रेनर थे। हेडली के 26/11 के आतंकवादी हमले से संबंध का खुलासा होने के बाद राहुल की मुश्किलें बढ़ गई थीं। राहुल कहते हैं कि वह हेडली की वास्तविक पहचान से वाकिफ नहीं थे और वह उसे जिम में आने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह समझते थे।
वह कहते कि उन्होंने उसके साथ समय जरूर बिताया है लेकिन सिर्फ इसलिए कि वह एक बुद्धिमान व्यक्ति था और उसका साथ रोचक होता था। उन्होंने कहा कि उन्हें हेडली के इरादों के बारे में जरा भी पता नहीं था लेकिन जब यह सब सामने आया तो उन्हें झटका लगा था।


Click it and Unblock the Notifications