मैं घमंडी नहीं..जो 'कॉमेडी नाइट्स..' को छोड़ दूं: कपिल शर्मा

कपिल जल्द ही यशराज फिल्म्स की 'बैंक चोर' में दिखाई देंगे। हालांकि उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर अपने टीवी कार्यक्रम पर आंच नहीं आने देंगे। यह पूछे जाने पर कि यशराज फिल्म्स को हां कहने से पहले भी उनके पास फिल्म प्रस्तावों का ढेर लगा था, उन्होंने कहा, "हां यह सच है। यशराज की फिल्म 'बैंक चोर' के लिए हां करने से पहले मैंने बहुत सी अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए। इनमें 'तेरे नाम' के निर्माता सुनील मनचंदा की फिल्म भी शामिल है। मैंने फरहान अख्तर को भी न कहा और इसके लिए मुझे बेहद दुख हुआ था।"
कपिल ने बताया, "यशराज की फिल्म की शूटिंग मार्च 2014 में शुरू होनी थी, लेकिन अब यह जून में शुरू होगी। अभी भी मेरे पास उनके लिए तारीखें नहीं हैं। लोग यशराज की फिल्म पाने के लिए मरते हैं और एक मैं हूं, जो उनकी शूटिंग टाल रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि वे लोग मुझे घमंडी समझें, लेकिन मैं 'कॉमेडी नाइट्स..' के लिए समर्पित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications