बोले अक्षय...जिसकी लाइफ में डेयर नहीं,उसकी लाइफ की खैर नहीं

हिंदी फिल्मों के सुपर खिलाड़ी अक्षय कुमार की तो दाद देनी चाहिए। चालीस का आंकड़ा पार करने वाले अक्षय कुमार साल में 4-5 फिल्में तो करते ही हैं साथ ही वो टीवी कार्यक्रम और एड शो में भी खूब देखे जाते हैं। उनकी तरह उनके काम भी काफी एडवंचरस होते हैं। इसी क्रम में वह 6 सितंबर से शनिवार-रविवार रात साढ़े आठ बजे लाइफ ओके पर एक डेयरिंग डांस शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'डेयर 2 डांस'।

अक्षय ने बुधवार को अपने शो के लांच मौके पर कहा, "मुझे बहुत नाज होगा, अगर अंतर्राष्ट्रीय जगत से कोई व्यक्ति चैनल की टीम को फोन करके उससे कहेगा कि 'हम इस शो के अधिकार खरीदना चाहते हैं।' मुझे सच में बेहद गर्व होगा। अक्षय ने कहा कि वह एक नीरस एंकर नहीं बनना चाहते थे। बस खड़े हो जाना और उन्हें जोखिम भरे काम करते देखने उबाऊ था, इसलिए मैंने उनके साथ लुत्फ उठाने और जोखिम भरे काम करने को प्राथमिकता दी।"

तो इन फिल्मों ने डुबो दी खिलाड़ी अक्षय की नाव

शो का जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है। जिसमें टीवी की दुनिया के जाने-माने सेलिब्रेटी हिस्सा ले रहे हैं। इस शो में आपको डांस तो दिखेगा लेकिन इस डांस में काफी रोमांच और हैरतअंगेज कारनामें होंगे। मसलन आपको शो के अंदर काफी फन देखने को मिलेगा इसलिए प्लीज डोंट मिस इट।

अक्षय इससे पूर्व 'मास्टरशेफ इंडिया', 'फियर फैक्टर' और 'खतरों के खिलाड़ी' के मेजबान रह चुके हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी ने समय प्रबंधन के बारे में कहा, "एक दिन में 24 घंटे होते हैं। आठ घंटे नींद के लिए, दो घंटे व्यायाम के लिए और बाकी सारे घंटे आपके पास हैं, उनमें आप जो मर्जी करें। सबके लिए पर्याप्त समय है। इसमें कोई मुश्किल नहीं है।" वैसे इस सवाल पर अक्षय ने मजाकिया लहजे में कहा, "मैं एक अर्से बाद टेलीविजन शो कर रहा हूं..लेकिन वह भी गवारा नहीं है आपलोगों को।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X