इधर कपिल शर्मा.. परेशान परेशान.. उधर सुनील ग्रोवर मजे ले रहे हैं!
कपिल शर्मा से टकराव के बाद सुनील ग्रोवर लाइव शोज कर रहे हैं। यहां जानें क्या कहना है सुनील ग्रोवर का।
हाल ही में इंडियन आइडल के मंच पर सुनील ग्रोवर ने अपने परर्फोमेंस से सबका दिल जीत लिया। कपिल शर्मा से टकराव के बाद यह पहली बार था, जब सुनील को दर्शकों ने यूं टीवी पर अकेले परर्फोम करते देखा। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर ने दिल्ली में एक लाइव शो भी किया है।
कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी.. 110 करोड़ के घाटा.. से लेकर टीवी शो बंद होने तक!
जब सुनील से लाइव शो के बारे में पूछा गया तो सुनील ने कहा, हां मैं लाइव शो कर रहा हूं, लेकिन यह मैं हमेशा करता हूं.. और करता रहूंगा। मुझे हमेशा से ही लाइव शो करना पसंद है। यहां काफी कुछ बदलाव आना है।

दिल्ली में हुए लाइव शो के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, वहां खचाखच भीड़ थी.. और सभी काफी उत्साहित थे। मैं बता नहीं सकता, लोगों का प्यार देखकर मुझे कितनी खुशी हुई है।
साथ ही सुनील ने यह भी साफ कहा कि यह लाइव शो कपिल से खटपट होने से पहले ही शेड्यूल किया गया था। लिहाजा, इसका कपिल और उनकी लड़ाई से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, इंडियन आइडल के परर्फोमेंस पर भी उन्होंने कहा कि सोनी टीवी के साथ अभी भी एक महीना का कांट्रैक्ट बचा है, इसीलिए मैंने किया।
साथ ही साथ सुनील ग्रोवर ने कहा, मैंने टेलीविजन छोड़ा नहीं है.. मुझे लाइव शो.. और इंडियन आइडल जैसे परर्फोमेंस देने में मजा आ रहा है। इंडियन आइडल शूट करते वक्त मैंने काफी एन्जॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications