''मुझे इंटिमेट होने में कोई दिक्कत नहीं है''
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को भला कौन नहीं जानता होगा। ये एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने बुलंद अंदाज़ और बोल्ड लुक के कारण काफी लोगों को अपना फैन बना लिया। करिश्मा हमेशा से ही अपनी बात को सामने रखने में कोई संकोच नहीं करतीं।

#HotPics..एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का बिकिनी लुक और मालदीव की मस्ती..उफ्फ!
हाल ही में करिश्मा ने टेलिवीज़न पर इंटिमेट सीन्स देनें और बिकिनी पहनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। करिश्मा ने इस बारे में बोलते हुए कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड हो तो उन्हें अपने को-स्टार के साथ इंटिमेट सीन्स देने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि वो अच्छे बैनर के लिए काम कर रही हों।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्हें ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने पर भी कोई परेशानी नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले करिश्मा ने एक फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें वो बिकिनी पहने दिखाई दे रही थीं।
PICS..इस 'डॉक्टर' के साथ रोमांस करते कैमरे कैद हुईं कैटरीना कैफ!
करिश्मा ने बताया कि अगर एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए रोल की डिमांड हो तो मैं बिकिनी पहनने में ऐतराज़ नहीं करूंगी। इसी के साथ ड्रेस को लेकर बोलते हुए करिश्मा ने कहा कि मैं हमेशा ही कुछ न कुछ नया ट्राई करने में विश्वास रखती हूं।
आपको बता दें कि करिश्मा साल 2000 से लगातार टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो मिलेंगे', 'कोई दिल में है', 'प्यार के दो नाम, एक राधा एक श्याम', 'विरासत' और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
इसके अलावा, वे 'कॉमेडी सर्कस', 'जोर का झटका', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'बिग बॉस 8', 'नच बलिए 7' और 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7' में भी नजर आ चुकी हैं।
करिश्मा ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। 'दोस्ती : फ्रेंडशिप फॉरएवर' और 'ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी एक अन्य फिल्म 'टीना और लोलो' फिलहाल, बन रही है, जो जल्दी ही रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications



















