प्यार में हर बार किस्मत से धोखे मिले हैं : वीना मलिक

बिग बॉस से पहली बार भारतीय छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाली वीना मलिक का नाम एक्टर अश्मित पटेल के साथ खुब उछाला गया था। लेकिन अब वीना जल्द ही प्रसारित होने वाले रियलटी शो स्वयंवर में शामिल हो रही हैं। इसमें वो अपने पिया की तलाश करेंगी।
अपने साथी के तलाश में निकली वीना का कहना है कि वह और अस्मित पटेल और उनकी दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी पहले थे। पिछले साल वो बिग बॉस के चलते काफी सुर्खियों में रहीं।
लेकिन अब लगता है कि वीना विवाह करने के लिए तैयार हैं। वीना का कहना है कि पाकिस्तान में लोग बॉलीवुड को बहुत पसंद करते हैं। शायद की कोई भारतीय फिल्म हो जिसे लोग वहां नहीं देखते। वहां लोगों को भारतीय फिल्में, कपड़े और संस्कृति बहुत पंसंद है।
उनका मानना है कि ऐसा शो करना किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कभी भी ये नहीं सोचा था कि वह किसी टीवी शो पर अपने साथी की तलाश करेंगी। वीना का कहना है कि वह एक चर्चित शख्सियत हैं और उनके जीवन में जो कुछ भी होता है वह सार्वजनिक हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











