'तेरे जाने का मलाल नहीं है..' Mahhi Vij से तलाक के बाद वायरल हुआ Jay Bhanushali का वीडियो, खड़े किए कई सवाल?'

Jay Bhanushali Sad Video: जय भानुशाली और माही विज का तलाक सुर्खियों में हैं। कई विवाद भी सामने आ रहे हैं और माही विज के साथ साथ जय को भी सामने आकर सफाइयां देनी पड़ रही हैं। इस वक्त एक वीडियो एक्टर का वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

Jay Bhanushali

बैकग्राउंड में जो गाना सुनाई दे रहा है वो भी आपको चौका देगा क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वो काफी दुखी हैं। बता दें कि पहाड़ों के बीच वक्त गुजार रहे जय भानुशाली के इस वीडियो में, 'दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है' गाना सुनाई पड़ रहा है। लोग मान रहे हैं कि तलाक के बाद इस वीडियो जय ने शेयर किया है।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

सबसे पहले तो ये वीडियो दोनों के तलाक के बाद का नहीं बल्कि काफी पहले का है। जय भानुशाली ने इस वीडियो को नवंबर में साझा किया था। हालांकि उन्होने इस तरह का गाना क्यों लगाया है वो कई सवाल खड़ा करता है। इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा, ''मैं इस गाने को लाइव सुनना चाहता हूँ... क्या बात है?''

ऐसा कहा जा रहा है कि क्या कई महीने से जय के मन में कुछ ऐसा चल रहा था कि वो साथ में अब नहीं रहने वाले हैं। इसका पता तो सिर्फ माही और जय को ही होगा। तलाक के बाद इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''अभी तलाक नहीं हुआ है क्या? आप दोनों हमेशा खुश रहें।'' एक ने लिखा, ''आप दोनों मेरे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे।'' एक ने लिखा, ''ऐसा होता है जय.... जिंदगी वह चलता है... कोई नहीं..... आपको मिल जाएगी कोई ना कोई... मुझे अब भी कयामत में आपका किरदार बहुत पसंद है.. आपने बहुत अच्छा किया।'' एक ने लिखा, ''ख़ामोशी ज़्यादा ज़ोर से बोलती है यह आसान नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jay bhanushali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X