12 दिसंबर से टीवी पर माधुरी दीक्षित

By Jaya Nigam

रुपहले पर्दे पर लम्बे समय तक जलवा बिखेरने वाली माधुरी दीक्षित की पिछली फिल्म 'आजा नचले' भले ही नाकाम रही हो लेकिन उनके कद में कोई कमी नहीं आई। अब वह छोटे पर्दे पर जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। माधुरी कहती हैं कि किसी फिल्म की नाकामी का वह अफसोस नहीं करतीं। 43 साल की यह अभिनेत्री जल्द ही टेलीविजन कार्यक्रम 'झलक दिखला जा' में नजर आने वाली हैं। उनका यह कार्यक्रम 12 दिसम्बर से प्रसारित होने वाला है।

माधुरी ने कहा, "मैं किसी चीज का अफसोस नहीं करती। जब आप एक फिल्म में काम करते हैं तो यह सोचते हैं कि सभी चीजें ठीक रहेंगी और आपकी यह फिल्म कामयाब रहेगी। परंतु जब फिल्म अच्छा नहीं करती तो आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में मुझे इसका अफसोस क्यों करना चाहिए?"

माधुरी बीते कुछ वर्षो से अमेरिका के डेनेवर शहर में रहती हैं। पेशे से डॉक्टर श्रीराम नेने से विवाह करने के बाद वह बॉलीवुड से लगभग अलग हो गईं। अब उनके दो बेटे आरिन (7) और रयान (5) हैं। अब माधुरी अलग तरह के किरदारों को निभाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन्हीं पठकथाओं को पसंद करूंगी जिनमें मेरी भूमिका मेरे मुताबिक होगी। मैं अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहूंगी। आजकल अलग-अलग तरह की फिल्में बन रही हैं।"

उन्होंने कहा, "अब बॉलीवुड मेरे लिए पहले जैसा नहीं रहा। अब मुझ पर और जिम्मेदारियां हैं। मुझे भारत और अपने दोस्तों की कमी महससू होती है। अब मेरे दो घर हैं। जब मैं भारत में होती हूं तो अपने पति और बच्चों की कमी महसूस करने लगती हूं।" गौरतलब है कि माधुरी ने अपने बेमिसाल फिल्मी करियर में 'तेजाब', 'दिल', 'खलनायक' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उनके नृत्य की मिसाल अब तक दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X