''मुझे स्टार कहलाना पसंद नहीं''
स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं ने एक्ट्रेस साक्षी तंवर के करियर को काफी ऊचाइयों पर पहुंचाया है। यही एक कारण है कि साक्षी को अनिल कपूर के आने वाले सीरियल '24' के सीज़न 2 में लिया गा है। ये सीरियल जल्द ही शुरू भी होने वाला है।

लेकिन आपको बता दें कि साक्षी को खुद को स्टार कहलाना बिल्कुल भी नहीं पसंद है। ये बात साक्षी ने खुद ही कही है। साक्षी ने कहा कि मैं छोटे-छोटे सपनों वाली एक आम महिला हूं। साक्षी ने कहा कि जब लोग मुझे एक स्टार स्टेटस देते हैं तो वाकई में अच्छा नहीं लगता।
साक्षी ने कहा कि मैं बस अपना काम कर रही हूं। और जब मुझे '24' सीरियल में काम करने का ऑफर मिला तो मैं हैरान रह गई। मुझे लगता था कि कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल्स में देखने के बाद लोगों के मन में मेरी उसी तरह की छवि बन गई होगी, लेकिन जब मुझे '24' जैसे सीरियल का ऑफर दिया गया तो मैं काफी सरप्राइज़ रह गई।
PICS..अपने रिसेप्शन में क्या खूब दिखीं संभावना सेठ..पार्टी में दिखे जाने माने सितारे!
साक्षी ने कहा कि मैं बहुत लकी हूं कि मैं पुराने रोल्स की छवि में नहीं बंधी रह गई। कहानी घर घर की में आठ साल काम करने के बाद भी मुझे 24 जैसे सीरियल में काम करने का मौका मिला, ये मेरे लिए वाकई में बड़ी बात है। आपको बता दें कि साक्षी तंवर अब आपको आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल में भी दिखाई देंगी। अब ऐसे में तो यही लगता है कि साक्षी के लिए ये साल वाकई में काफी लकी साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications