तुषार भी एकता के लिए लड़का खोज रहे हैं

तुषार का तो कहना है कि वे कभी अपनी बहन से शादी के बारे में बातचीत नहीं करते। हम दोनों अपने अपने तरीके से फ्री होकर अपनी जिंदगी जीते हैं। तुषार ने यह भी कहा है कि यह सब जो खबरें उड़ती रहती हैं कि एकता मेरे करियर में बहुत दखल देती है तो यह बात भी पूरी तरह गलत है। तुषार का तो कहना है कि एकता को पता भी नहीं कि मैं किससे किससे दोस्ती रखता हूं। किससे नहीं। एकता मुझे कभी अपनी तरफ से सुझाव नहीं देती। मैं जब कुछ पूछता हूं तभी वह बताती हैं।
फिल्म शोर इन सिटी की सफलता के बाद तुषार कपूर को भी फिल्में मिलने लगी हैं और उनके अभिनय की भी लोगों ने तारीफ शुरू कर दी है। इसके बावजूद वह मानते हैं कि उन्हें अभी बहुत मेहनत करनी है। फिलहाल वो विद्या के साथ डर्टी पिक्चर्स में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही फिल्म में किसी भी तरह के किस सीन देंगे। वैसे तुषार चलिये हम तो आपकी बात मान लेते हैं। लेकिन एक भाई के नाते अगर आप एकता की शादी की फिक्र नहीं करेंगे तो कौन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











