मैं बिपाशा से शादी नहीं कर सकता : जॉन अब्राहम

वे दोनों अलग हो गये हैं| इस शो की होस्टिंग सिमी गेरेवाल कर रही हैं| उन्होंने जब जॉन से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हां, यह सच है कि अब वह बिप्स से अलग हो चुके हैं और इस बात को उन्हें अफसोस भी है कि उन्होंने एक अच्छे दोस्त को खोया है| लेकिन इसके अलावा उनके पास और कोई उपाय भी नहीं था चूंकि जॉन सिमी के साथ बहुत सहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने सारी बातों का खुल कर जिक्र किया|
उन्होंने खुल कर कहा कि जब बातों में मतभेद आ जाये तो फिर रिश्तों को जबरन खिंचना नहीं चाहिए | साथ ही वह इस बात से भी अब ऊब चुके थे कि मीडिया में उन्हें लेकर कई तरह की बातें बनाई जा रही हैं| इसलिए उन्होंने तय किया कि वह नेशनल चैनल पर इस बात का खुलासा करेंगे| जॉन ने कहा कि फिलहाल अब वे केवल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं|
;

Click it and Unblock the Notifications











